23 मार्च को होगी आम्बुआ ग्राम पंचायत की हाट बैठक तथा मवेशी बाजार ठेके की नीलामी

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

ग्राम पंचायत आम्बुआ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हाट बैठक तथा मवेशी बाजार के ठेकों की नीलामी की जाना है जिसके लिए 23 मार्च की तारीख मुकर्रर की गई है।

        ग्राम पंचायत आम्बुआ के सचिव नवल सिंह डुडवे ने बताया कि मार्च माह में समाप्त हो रहे ठेकों की वर्ष 2026-27 के लिए पुनः नीलामी की जाना है, जिसमें बोली लगाने वाले को 170000/रूपए अग्रिम जमानत बतौर जमा कराना अनिवार्य है, डिपाजिट कराने के बाद ही वह बोली लगाने का पात्र होगा,वही व्यक्ति बोली लगा सकेगा जिसका पंचायत का किसी भी तरह का टेक्स आदि बकाया नहीं है, नीलामी उपरांत 25% राशि तत्काल जमा कराना अनिवार्य है,साथ ही किसी भी बैंक के हस्ताक्षर युक्त चैक के साथ ही मकान, दुकान या भूमि की रजिस्ट्री भी पंचायत में जमा कराना अनिवार्य है, इसके साथ ही 100/रूपए के स्टंप पर इकरारनामा लिख कर देना होगा,तब ही ठेके दार बोली लगा सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.