श्री राम भक्त हनुमान की जयंती धूमधाम से मनाई, पूजा अर्चना के साथ भंडारा भी हुआ

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ 

मां अंजनी के लाल  पवनसुत श्री राम जी के प्रिय भक्त केशरी नन्दन महावीर हनुमान जी के अवतरण जयंती पर आम्बुआ में हथनेशवर महादेव मंदिर प्रांगण में स्थापित काष्ट (लकड़ी से बने) प्रतिमा पर चोला चढ़ाया गया, तथा हनुमान चालीसा एवं सुन्दर काण्ड का पाठ किया जा कर पुजारी शंकर लाल पारिख द्वारा महाआरती की गई। तथा उपस्थित भक्तों को प्रसादी वितरित की गई।

हनुमान जी की इस जन्म जयंती पर गांधी आश्रम चौराहे पर स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में भी राम भक्त को आकर्षक श्रंगार कर चोला चढ़ाया गया तथा महाआरती पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों हनुमान भक्तों ने महाप्रसादी प्राप्त कर अपने जीवन को सफल बनाया। समीप ग्राम बोरझाड,भोरदू,कोटबू आदि स्थानों पर विराजमान राम भक्त हनुमान मंदिरों में पूजा अर्चना श्रृंगार के महाआरती पश्चात प्रसादी वितरित किए जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.