लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का स्वागत किया

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं अयोध्या राम जन्म भूमि से जुड़े रहे वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री का आभार माना है। 

हमारे संवाददाता को आम्बुआ के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भरत महेश्वरी, भाजपा के जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास माहेश्वरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जुवान सिंह रावत, ठाकुर लोकेंद्र सिंह राठौर (बोरझाड़), संतोष राठौड़, दीपक परिहार, अरविंद राठौर, सुनील चौहान गोपाल राठौड़ आदि ने वरिष्ठ भाजपा नेता  श्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना है।

Comments are closed.