मौसम बदला, तेज गरज के साथ आधी रात को हुई रिम झिम बारिश

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ 

क्षेत्र में विगत दिनों से मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है कभी ठंड तो कभी हल्की गर्मी के बाद बीती रात अचानक बादलों की तेज गड़ गडाहट के साथ हल्की बारिश हुई जिस कारण कृषकों में हड़कंप मचा है क्योंकि खेतों में कच्ची पक्की फसलें खड़ी हैं।

                मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र में विगत दिनों से मौसम में उतार चढाव देखा जा रहा है जिस कारण कृषकों में चिंता व्याप्त है,इन दिनों खेतों में अनेक जगह गेहूं तथा चने की फसलें या तो पक कर तैयार है या फिर कच्ची खडी है , यदि मावठे की बारिश होती तो इन फसलों को भारी नुक्सान हो सकता है और क्रृषकों की मेहनत पर पानी फिर सकता है,17/18 फरवरी की दरमियानी रात लगभग 12 बजे अचानक बादलों की तेज गड़ गडाहट के साथ हल्की बारिश कुछ समय के लिए हुई और थम गई लेकिन हवा चलने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल कुछ स्थानों पर आढ़ी पड़ जाने की खबर है, मौसम अभी भी खराब बना हुआ है और आसमान पर बादल छाए हुए हैं जिससे तेज मावठे की आशंका बनी हुई है यदि तेज बारिश होती है तो फसलों को भारी नुक्सान होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.