महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कीटनाशक पीया, तीनों बच्चों की मौत, महिला गंभीर

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र अडवाड़ा के माफीदार फलिया निवासी मुकेश भिलाला जो कि गुजरात मजदूरी करने गया हुआ है की पत्नी नूरी बाई (30) वर्ष ने स्वयं तथा अपने तीन बच्चों क्रमशः सावित्री, कार्तिक, तथा दिव्या को 13 फरवरी को कीटनाशक पिलाया और फिर खुद ने भी पी लिया। जिन्हें इलाज के जिला अस्पताल आलीराजपुर ले जाया गया। जहां पर एक बच्ची सावित्री की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे कार्तिक और दिव्या ने दाहोद में दम तोड़ दिया। पुलिस घटना की जानकारी निकाल रही है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.