प्राचार्य की मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरे विद्यार्थी, कलेक्टर से मिलने पैदल जा रहे

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

आम्बुआ के एकलव्य आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी प्राचार्य और संस्था की अवस्था के खिलाफ सड़क पर उतर गए। बुधवार सुबह स्कूल के सभी विद्यार्थी आम्बुआ से कलेक्टर ऑफिस के लिए पैदल निकल पड़ेंगे। बताया जा रहा है विद्यार्थी प्राचार्य की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं है। वे प्राचार्य को हटाने की मांग कर रहे हैं। रास्ते में एसडीएम तपिश पांडे ने उन्हें रोका और समझाइश दी, लेकिन विद्यार्थी नहीं माने और आगे बढ़ गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.