पहले प्रधानमंत्री की मन की बात और फिर दाऊदी बोहरा जन की बात कैबिनेट मंत्री एवं सांसद ने सुनी

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

आज आम्बुआ तथा समीप ग्राम बोरझाड में देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात का प्रसारण किया गया जिसे आम्बुआ में रतलाम झाबुआ क्षेत्र की सांसद श्रीमती अनीता चौहान ने भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत माहेश्वरी के कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष मकु परवाल (संतोष परवाल), तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष जुवान सिंह रावत एवं अनेक कार्यकर्ताओं के साथ सुना, वहीं मध्य प्रदेश शासन के केबीनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने समीप ग्राम बोरझाड में भाजपा के युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास माहेश्वरी, विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता तथा अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सुनी।

इसके बाद सांसद अनीता चौहान एवं केबीनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ दाऊदी बोहरा समाज के बीच पहुंचे तथा मस्जिद हाॅल में बैठ कर आगामी दिनों में समाज के धर्म गुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन जी के आगामी दिनों में आम्बुआ आगमन पर चर्चा कर समस्याओं आदि की जानकारी प्राप्त की तथा जरूरी समस्याओं को हल करने हेतु संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित भी किया गया। तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि बोररझाड़ आशीष कटारिया भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.