नानपुर पहुंचे विधायक सेना पटेल और महेश पटेल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर बांटी संवेदनाएं

0

जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिले के नानपुर में आज आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल और जोबट विधायक सेना पटेल ने शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। जनप्रतिनिधियों ने वाणी समाज के सक्रिय कार्यकर्ता राकेश भारतीय के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उनके परिजनों और बच्चों से मुलाकात की। 

विधायक सेना पटेल और महेश पटेल ने स्वर्गीय राकेश भारतीय के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बच्चों को सांत्वना दी। उन्होंने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि राकेश भारतीय उनके बचपन के साथी थे और सामाजिक गतिविधियों में हमेशा अग्रणी रहकर कार्य करते थे। समाज के प्रति उनके समर्पण और उनके कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। इसके पश्चात दोनों नेताओं ने मीसाबंदी ओमप्रकाश नागर के निवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विभिन्न परिवारों के बीच पहुंचे जनप्रतिनिधि 

शोक संवेदना व्यक्त करने के इसी क्रम में जनप्रतिनिधि भूरालाल वाणी के निवास पर भी गए और उनकी माताजी के निधन पर परिवार को ढांढस बंधाया। इस पूरे जनसंपर्क और शोक बैठकों के दौरान वाणी समाज सहित नगर के कई प्रमुख लोग व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमें मुख्य रूप से सीताराम वाणी, सुरेश चंद्र वाणी, विजय वाणी, अखिलेश वाणी, साकिर अली, देवेंद्र वाणी, मनीष वाणी, मुकेश वाणी, हार्दिक बघेल, सिराजुद्दीन पठान, सानी मकरानी, शाहरुख, अर्जुन और पूर्व सरपंच मंजुला पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.