नवरात्र की तीज पर खुली माता जी की वाड़ी, महिलाओं ने घर परिवार में सुख-शांति की कामना से पूजा अर्चना की

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ 

इन दिनों क्षेत्र में धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं होलिका दहन के बाद से विभिन्न प्रकार से पर्व मनाए जा रहे हैं उसी कड़ी में निमाड़ क्षेत्र का प्रमुख उत्सव गण गौर  की धूम मची हुई है, जिसमें प्रति दिन महिलाएं सिर पर कलश जिसमें फुल पत्ते आदि होते, जुलूस के रूप में निकाले जा रहे हैं। 

चैत्र नवरात्र में माता जी को आकर्षक श्रंगार किया जाता है आज चैत्र नवरात्र के शुक्ल पक्ष की तीज पर माता जी की वाड़ी खोली गई जिसकी पूजा अर्चना महिलाओं द्वारा अखंड सौभाग्य तथा घर परिवार में सुख-शांति की कामना के साथ की गई, अविवाहित कन्याओं द्वारा अच्छे वर की कामना के साथ पूजन अर्चन किया गया,शाम के समय दूल्हा दुल्हन के रूप में सजकर बालिकाएं निकली रात्रि में गण गौर के रथ को सिर पर धारण कर महिलाओं ने नृत्य किया, एक दिन बाद जवारों का विसर्जन किया जाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.