दाऊदी बोहरा जमात के धर्म गुरु के आम्बुआ आगमन के मद्देनजर युद्ध स्तर पर चल रही तैयारियां

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

दाऊदी बोहरा जमात आम्बुआ में चारों ओर हर्ष का वातावरण है, कारण यह कि जमात के धर्म गुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन जी यहां पधारने वाले हैं, जिसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में है,शासन प्रशासन तथा विभिन्न पार्टियों के नेता, मंत्री,सांसद आदि यहां आकर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं तथा प्रशासन तंत्र को व्यवस्था पर ध्यान देनें हेतु अपने स्तर पर निर्देशित कर रहे हैं।

मिली जानकारी अनुसार आम्बुआ क़स्बे में 1 अप्रैल को दाऊदी बोहरा जमात के धर्म गुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन जी प्रवास पर आ रहे हैं, कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में है, उनके ठहरने के स्थान की तैयारी भी उच्च स्तरीय की गई है,29 मार्च को मध्यप्रदेश शासन के केबीनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान तथा सांसद श्रीमती अनीता चौहान ने तथा आज 30 मार्च को जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तथा आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल, ओमप्रकाश राठौर, राजेंद्र टवली ने तैयारियों का जायजा लिया, नगरपालिका आलीराजपुर की अध्यक्ष तथा जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल एवं नगरपालिका अध्यक्ष आजाद नगर श्रीमती निर्मला डावर द्वारा अपने नगर पालिका क्षेत्रों से सफाई कर्मचारी भेज कर क़स्बे में सफाई कार्य करवाए जाने के समाचार है।

मंगलवार को हाट बाजार नहीं लगाने का निर्णय

कार्यक्रम के मद्देनजर आज 30 मार्च को पंचायत भवन में सरपंच रमेश रावत सचिव नवल सिंह डुडवे की उपस्थिति में सर्व धर्म तथा सर्व व्यापारी संघ एवं सर्व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मंगलवार को हाट बाजार आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया गया है, ताकि क़स्बे में सफाई व्यवस्था बनी रहे,। कस्बा आम्बुआ में संपूर्ण बाजार क्षेत्र में स्वागत द्वार लगाए जा रहे हैं तथा घरों प्रतिष्ठानों को विद्युत लड़ियों से रोशन किया गया है, साथ ही बाहर से आने वाले अतिथियों के लिए समाज जनों ने भी अपने अपने घरों आदि में व्यवस्था की है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.