डीआईजी द्वारा आम्बुआ थाने को ISO प्रमाण पत्र से नवाजा गया

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ 

पुलिस उपमहानिरीक्षक (ग्रामीण) द्बारा आलीराजपुर जिले सहित जिले के आम्बुआ पुलिस थाने को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु आई.एस.ओ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मिली जानकारी अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक ग्रामीण मनोज कुमार सिंह द्वारा आलीराजपुर जिले के विभिन्न थानों का विगत दिनों निरीक्षण किया गया, जिसके बाद आलीराजपुर जिले के आम्बुआ पुलिस थाने को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पुलिस थाना प्रांगण में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम को डी.आई.जी द्वारा थाने को नव श्रृंगारित करने के उपलक्ष्य में फीता काट कर उद्धघाटन किया गया।

तदोपरांत मंच पर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल,एस.डी.ओ.पी रविंद्र सिंह राठी तथा विभिन्न थानों के थाना प्रभारियों एवं कस्बा आम्बुआ के सम्माननीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों आदि की गरिमामय उपस्थिति में आम्बुआ थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थानों का वार्षिक निरीक्षण किया जाता है तथा वहां की व्यवस्थाएं जैसे कानून व्यवस्था,साफ सफाई, रिकार्ड संधारण, पुलिस का जनता के साथ व्यवहार, अपराधों पर अंकुश आदि अनेक मानकों पर खरा उतरना पड़ता है, जिसके बाद यह प्रमाण पत्र दिया जाता है, हमें खुशी है कि पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर के निर्देशन में तथा एस.डी.ओ.पी रविंद्र सिंह राठी के मार्ग दर्शन में आम्बुआ थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर द्वारा अपने अधिनस्थ साथियों के साथ थाने को नये रूप में संवारा जा कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया गया है जिस कारण आम्बुआ थाने को आज ISO  प्रमाण पत्र दिया गया है, इससे अन्य थाना प्रभारी भी प्रेरणा लेकर अच्छा कार्य करेंगे तथा ऐसा सम्मान प्राप्त करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.