चैत्र नवरात्र एवं हिंदू नववर्ष पर मंदिरों में पूजा अर्चना की गई

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

क्षेत्र में आज बासंती यानिकि चैत्र नवरात्र पर तथा हिन्दू सनातन धर्म के नव वर्ष पर आज सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ उमड़ी जोकि देर रात तक ऐसे ही चलती रही।

मिली जानकारी अनुसार शतसंवत जोकि हिंदू सनातन धर्म का नववर्ष भी कहा जाता है कुछ स्थानों पर गुंडीपड़वा भी कहा जाता है विशेष कर महाराष्ट्रीयन परिवारों में यह धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें विभिन्न व्यंजनों को बनाया जा कर खाया और खिलाया जाता है।

आज ही बासंती नवरात्र का शुभारंभ भी घट स्थापना के साथ किया गया नवदुर्गा मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया, तथा कुछ मंदिरों में जवारे भी बोऐ ग‌ऐ है, इसी के साथ ही मालवा तथा निमाड़ का प्रसिद्ध गणगौर उत्सव का शुभारंभ भी एकादशी से किया जा रहा है जो कि कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पंचमी पर समाप्त होगा जब जवारों का विसर्जन किया जाएगा,इस तरह क्षेत्र में दस पंद्रह दिनों तक विभिन्न धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में धर्म गंगा बहती रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.