खजूर की दूषित ताड़ी पीने से दो की मौत

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

थाना क्षेत्र के ग्राम टैमाची में आज 6 मार्च को खेत पर काम कर रहे दो युवकों ने वहीं खेत में खड़े एक खजूर के पेड़ से ताड़ी उतार कर पीने के बाद बिगड़ी तबीयत परिजन अस्पताल ले गए जहां एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे ने दाहोद ले जाते समय दम तोड़ दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार आम्बुआ से लगभग 7 कि मी दूर ग्राम टैमाची के पुजारा फलिया निवासी बहादुर पिता भूरलिया जाति डुडवा तथा कालू सिंह पिता जोगडिया जाति अजनार आज 6 मार्च को सुबह खेत पर फसल काटने हेतु खेत पर गए थे जहां पर दोनों ने वहीं खेत पर खड़े सिंधी(खजूर)के पेड़ से ताड़ी उतार कर पी , कुछ समय बाद दोनों को उल्टी दस्त तथा चक्कर आने की शिकायत होने पर उन्हें परिजन  आम्बुआ अस्पताल ले गए जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया जहां पर  इलाज के दौरान कालू सिंह पिता जोगडिया की मौत हो गई तथा बहादुर पिता भूरलिया की हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए दाहोद रेफर किया गया है, लेकिन रास्ते में ही बहादुर ने भी दम तोड़ दिया।

आलीराजपुर जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ सेवता जमरा के अनुसार आज दो व्यक्तियों को गंभीर हालत में यहां लाया गया था इलाज के दौरान एक की मौत हो गई तथा दूसरे की हालत चिंताजनक होने से दाहोद रेफर किया गया था।

ग्राम सरपंच नानसिंह कनेश ने बताया कि दूसरे व्यक्ति बहादुर सिंह पिता भुरलिया को दाहोद ले जाते समय आजाद नगर क्षेत्र के मार्ग में उसने भी दम तोड दिया। कालू के शव का पोस्टमार्टम आलीराजपुर तथा बहादुर सिंह का पोस्टमार्टम आजाद नगर अस्पताल में कराया गया जहां से अंतिम संस्कार हेतु शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ ने के बाद ही सही कारण का पता लगाया जा सकेगा, पुलिस थाना आम्बुआ को आलीराजपुर मुख्यालय पर जीरो पर की गई प्रथम सूचना रिपोर्ट मिलने के बाद प्रक्ररण कायम किया जाकर जांच आगे की जा ना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.