आज महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

भूत-भावन गंगा धर भगवान शिव शंकर के शिवलिंग के प्रकटोत्वसव एवं शिवशक्ति के शुभ विवाह उत्सव स्वरूप मनाए जाने वाले हिन्दू सनातन धर्म का पर्व महाशिवरात्रि आज आम्बुआ तथा आसपास के क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में धूम धाम से मनाए जाने के समाचार है भोर सुबह से लेकर देर रात तक अभिषेक पूजा अर्चना कार्यक्रम चलता रहा, और शिवालयों में भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे।

हिंदू सनातन धर्म के प्रतीक बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना का विशेष पर्व महाशिवरात्रि पर आम्बुआ के अतिरिक्त समीप ग्राम बोरझाड, बड़ागुड़ा,अडवाडा तथा अगौनी में धूमधाम से मनाया जा रहा है, सुबह से शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी जहां पर अभिषेक, पूजा अर्चना का क्रम जारी है तथा यह रात्रि कालीन आरती के साथ समाप्त होगा, आम्बुआ में हथिनेश्वर महादेव,त्रि लोकेश्वर महादेव मंदिर एवं संकटमोचन हनुमान मंदिर प्रांगण तथा त्रिनेत्र महादेव मंदिर पुलिस थाना प्रांगण में विशेष रूप से भोले बाबा की पूजा अर्चना की गई, भक्तों ने बाबा को भांग धतूरा, कनेर पुष्प मौसमी फल फूल मिष्ठान, विलपत्र आदि अर्पित कर परिवार में सुख-शांति की कामना की गई।

हथनेशवर महादेव मंदिर में रात्रि आठ बजे आरती की जा कर महाप्रसादी के रुप में फरियाली खिचड़ी वितरित की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.