आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

0

आलीराजपुर। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध ‘आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ’ की जिला इकाई अलीराजपुर की नवीन जिला कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, भोपाल के निर्देशों के पालन में इस कार्यकारिणी को आगामी दो वर्षों के लिए मान्यता प्रदान की गई है। प्रदेश महामंत्री संगीता श्रीवास्तव के निर्देशानुसार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजुला लोहार को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था। उनकी देखरेख में सर्वसम्मति से चुनी गई सूची को प्रदेश मुख्यालय भेजा गया था, जिसे अब आधिकारिक रूप से अनुमोदन मिल गया है।

नई जिला कार्यकारिणी की सूची:

नवनियुक्त पदाधिकारियों के नाम निम्नलिखित हैं:

पद नाम

जिलाध्यक्ष :-कमला रावत

कार्यकारी अध्यक्ष :- कलमबाई मेडा

उपाध्यक्ष:- रेखा रावत, वनिता चौहान, सरोज चौहान

जिला सचिव:- रंजीता कनेश

सह सचिव:- ऊषा बामनिया

कोषाध्यक्ष:- लीला निगवाल

कार्यालय मंत्री:- निर्मला चौहान

सदस्य:- संगीता डुडवे, सुनीता, वेस्ती बघेल, कमला बामनिया, मनीषा कनेश, सोनू चौहान,कांता मुवेल, चंदा किराड ,केसर किराड, कला किराड, आसमा निरु चौहान, केलाशी बारीया, सुशीला तोमर कठिवाडा, कमला तोमर, अम्पू भिड़े, प्रीति चौहान, कला बारिया, कांति चौहान

निष्ठा और अनुशासन पर जोर

निर्वाचन अधिकारी मंजुला लोहार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए स्पष्ट किया कि संगठन सभी से पूर्ण निष्ठा की अपेक्षा करता है। उन्होंने कहा, “हमारा मुख्य लक्ष्य संगठन को मजबूत बनाना और हर कार्यकर्ता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहना है।

महत्वपूर्ण निर्देश: यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह कार्यकारिणी आगामी दो वर्षों के लिए मान्य होगी। हालांकि, यदि कोई भी पदाधिकारी या सदस्य संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, तो उसे तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने का अधिकार संगठन के पास सुरक्षित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.