अलीराजपुर आजतक डेस्क ॥ जिला मुख्यालय पर आज महेश पटेल के नेतृत्व में समानांतर कांग्रेस ने “भूमि अधीग्रहण बिल” ओर बारिश मे खराब हुई फसलों के मुआवजा की मांग को लेकर धरना प्रदश॔न किया इस अवसर पर करीब एक हजार कार्यकर्ताओ ने बस स्टैंड से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालकर धरना दिया ।इसके पूव॔ धरने को संबोधित करते हुए महेश पटेल ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ओर केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी काम कर रही है केंद्र सरकार कारपोरेट लाबी के दबाव मे भूमि अधिग्रहण बिल लाकर किसानो को बर्बाद करना चाहती है वही किसानो की तबाह हुई फसलों का मुआवजा नही मिल रहा है अभी तक सर्वे तक शुरु नही किया जा सका है महेश पटेल ओर राधेश्याम डी माहेश्वरी ने कहा कि अगर जल्दी ही भूमि अधिग्रहण बिल वापस नही लिया गया ओर किसानो को पर्याप्त मुआवजा नही मिला तो वह फिर से बडा जनआंदोलन करेंगे ॥

Trending
- सगरवंशीय माली समाज की महत्वपूर्ण बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर हुआ मंथन
- व्यापार एवं उद्योग संघ की नई कार्यकारिणी गठित, नकद खरीदी के नियम के विरोध में बंद रहीं अनाज दुकानें
- सेमीकॉन इंडिया-2026: मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं
- पेटलावद में स्थापित होगी महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
- यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क की आहट से व्यापारियों में रोष, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
- प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर दीपमालिका सजाई
- सोंडवा पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी गिरफ्तार
- संजय भटेवरा नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 501 दीपो से बनाया मप्र का नक्शा
- खाद्यान्न वितरण में लगातार शिकायतों पर तीन उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र निरस्त