शालू रामसिंह मुणिया, परवलिया अयोध्या में होने वाले भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर भगवान राम की भक्ति में रम कर पूरा परवलिया के साथ साथ आसपास के गांव भी राम मय हो गये है। यहां 22 जनवरी को रामलला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त उत्सव की तैयारियां प्रतिदिन जोरों पर चल रही है। आज परवलिया में राम जन्मभूमि निधि संग्रह अभियान समिति के तत्वावधान में नगरवासियों व आसपास के गांव हिंदुवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओ ने भगवा ध्वज के साथ विशाल भगवा शोभा यात्रा निकल गई शोभायात्रा में ग्रामीण जन ढोल मंडल के साथ नृत्य कर जय जय श्रीराम के नारों के साथ पूरा नगर गुंजायमान हो रहा था। शोभा यात्रा नगर के मुख्य चौराहे से शुरू होकर पांचाल मोहल्ला, प्रजापत मोहल्ला हायरसेकंडरी स्कूल मार्ग से प्रमुख मार्ग से होते पुलिस चौकी परिसर में समापन हुई। शोभायात्रा में क्षेत्र के पूर्व विधायक व अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर सरपंच खुशाल सिंगाड़, आशीष पटेल सुखराम महाराज खुशाल महाराज, संघ से जुड़े कालूसिंह चरपोटा, पूर्व सरपंच चरपोटा,बालू चरपोटा,सरपंचद्वय रामसिंह अमलियार,काना गणावा, समाजसेवी प्रकाश पाटीदार पुरण पाटीदार राजाराम पाटीदार समेत नगर व ग्रामीण के श्रीराम धर्मावलंबी व हिंदुवादी कार्यकर्तागण उपस्थित थे। Post navigation आलीराजपुर पुलिस ने वृहदस्तर पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान, पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से की सफाई सीएम हेल्पलाइन में हुई शिकायत के बाद अपनी खामियां छिपाने जनपद के अधिकारी अपना रहे हथकंडे