अलीराजपुर। व्यक्ति पद से नही परन्तु उसके कर्म से छोटा बडा होता है। जिला आलीराजपुर मुलतः गिरीजन क्षेत्र है। जिस प्रकार हनुमानजी द्वारा निःस्वार्थ भाव से भगवान राम की सेवा की गई उसी प्रकार होमगार्ड और सिविल डिफेंस को भी निस्वार्थ व सेवा भाव से काम करना चाहिए। होमगार्ड के लिए स्वस्थ होमगार्ड, स्वच्छ होमगार्ड, और सभ्य होमगार्ड का होमगार्ड आईजी कमलसिंह राठोर ने दिया। उन्होंने होमगार्ड कार्यालय कैंपस में सैनिक सम्मेलन में सभी लोग को नवीन विभागीय गतिविधि और उसके दूरगामी प्रभाव के बारे में बताया। जिले के इतिहास और अलीराजपुर नाम कैसे पडा के बारे में जवानों से पूछा तो हवलदार कृश्णा ने बताया आली गांव के कालिया भील का आतंक बढ़ जाने पर राजपुर के राजस्थान से आए राजा प्रतापसिहं ने शिकार के दोरान कालिया भील को मार कर अली को जीता और तभी से अली और राजपुर एक होकर अलीराजपुर बना।
राठोर ने डीजी होमगार्ड मैथिलीशरण गुप्त द्वारा दिए गए जीवन रक्षक, जीवन दायक ओर जीवन संवर्धक होमगार्ड के मंत्र के बारे भी विस्तार से बताया। वर्तमान में मप्र में होमगार्ड और सिविल डिफेंस द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान, रक्तदान अभियान और आपदा प्रबंधन संबंधी गतिविधिके बारे में जानकारी दी। होमगार्ड विभाग की कल्याणकारी गतिविधि जैसे वर्श पर्यंत कालआउट, प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत वेतनमान में वृद्धि, अनुकंपा नियुक्ति, और मेडिकल रिइंबर्समेंट आदि के बारे में बताया। विभाग को नई उंचाइयां पर ले जाने और सुविधाओ में बढ़ोतरी के बारे में भी बताया। उन्होंने शाकाहार, नशामुक्ति के फायदों के बारे बताते हुए अच्छी यूनिफार्म पहनने को प्रोत्साहित किया और यूनिफार्म को सैनिक के सम्मान और शान से जोड़ा। साथ ही सूचना संकलन करने, अधिकारियांे और पब्लिक से जुडने और उनका विश्वास प्राप्त करने की जानकारी दी। इससे पहले डिविजनल कमांडेंट देवेंद्र कुमार विजयवत ने आईजी राठोर के प्रदेश के 51 जिलों के दोरे के तहत 50 वे जिले अलीराजपुर के दौरे के बारे में बताते हुए कहा कि इससे होमगार्ड और सिविल डिफेंस संगठन को नई उर्जा और स्फूर्ति मिली है। कार्यक्रम में एसडीओ स्टेला सुलिया, रक्षित निरीक्षक आनंद घंघरवार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। आभार डिस्ट्रीक्ट कमांडेंट विनोद बोरासी ने माना।
Trending
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
Prev Post