Trending
- संत पं. कमल किशोर नागर को धमकी भरे संदेश की कड़ी निंदा, सर्व हिंदू समाज ने निकाली रैली
- बैंक खाते से 99,700 रुपए गायब, साइबर फ्रॉड की शिकायत
- तीन वर्ष की परिवीक्षा पूरी, फिर भी 100% वेतन का इंतजार
- चुड़ैल बताकर महिला को कमरे में बंद किया, लोहे की सांकल से पीटा, हथेली पर रखा जलता कंडा; बाबा समेत 4 आरोपी अरेस्ट
- बाइक और बस की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत, टक्कर के बाद बस पलटी
- राजेंद्र बैरागी को बनाया चंशेआ नगर का बीईओ, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- आलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने हेतु जयस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- आलीराजपुर पुलिस बल के तीन उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली
- संत श्री कमल किशोरजी नागर को मिली जान से मारने की धमकी, हिंदू समाज ने बोरी थाने में ज्ञापन सौंपा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ
कैथोलिक मिशन हायर
सेकंडरी स्कूल थांदला का वार्षिक क्रीड़ा उत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी स्वरूप श्रीवास्तव व समारोह में अध्यक्षता थाना प्रभारी कौशल्या चौहान, विशेष अतिथि फादर सोनू वसुनिया व सुबेदार कमल मंडल उपस्थित थे। स्कूल प्रबंधक फादर अन्तोन कटारा व प्राचार्य सिस्टर रंजना ने अतिथियों का स्वागत शॉल व श्रीफल भेंट कर किया। स्वरूप श्रीवास्तव ने परेड की सलामी ली व छात्रों को मेहनत व लगन से खेल तथा पढ़ाई कर माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन करने की शपथ दिलाई। वहीं टीआई चौहान ने वर्ष 2022 की क्रीड़ा मशाल प्रज्जवलित कर विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। मुख्य अतिथि श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं क्रीड़ा में बताई गई प्रतिभा की सराहना की। टीआई ने उपस्थित विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताया तथा सभी कड़ी मेहनत व लगन से पढ़ाई करने की समझाइश दी। प्राचार्य सिस्टर रंजना ने इस अवसर पर वार्षिक शाला प्रतिवदेन प्रस्तुत किया। स्कूल प्रबंधक फादर अन्तोन कटारा ने शालेय स्टॉफ व दोनों खेल प्रशिक्षक सावंत पारगी व राकेश डामोर को खिलाडिय़ों की प्रतिभा निखारने के लिए प्रशंसा की। कार्यक्रम में पार्षद संदीप डामोर, पीआरओ कैथोलिक मिशन स्कूल थांदला पीटर बबेरिया, सरपंच पावागोई डांगी व छात्रों के अभिभावक ने भी प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद धानक व किशोर पोरवाल ने किया व आभार कैथोलिक मिशन स्कूल प्रबंधक फादर अन्तोन कटारा ने माना।