अजय मोदी @ अलीराजपुर Live
मध्यप्रदेश शासन द्वारा सभी अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को हमने ‘फ्रंटलाइन वर्कर’ घोषित करने का निर्णय लिया है। परन्तु शासन द्वारा नगरीय एवं ग्रामीण गैर अधिमान्य पत्रकारों को इसमें सम्मिलित नही किया गया है,जिससे गैर अधिमान्य पत्रकारो द्वारा भी उन्हें फ्रंट लाइन वर्कर घोषित करने की मांग उठ रही है। उसी क्रम में आज अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल द्वारा मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार बंधुओं को भी अधिमान्य पत्रकारों के साथ सम्मिलित कर फ्रंटलाइन वर्कर मानकर लाभ दिया जावे।
श्री पटेल ने अपने पत्र में बताया कि विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार बंधु जो अपने कार्यालय से बाहर धरातल में पहुंचकर जान जोखिम में डालकर रिपोर्टिंग कर रहे हैं, और सच्चाई को जन जन तक पहुंचा रहे हैं । यह पत्रकार बंधु बिना भय के पूरी ईमानदारी के साथ जन हित का कार्य अधिमान्य पत्रकारों एवं फ्रंटलाइन वर्कर की भांति कर रहे हैं, इन्हें भी ऐसी विषम परिस्थितियों में विशेष ध्यान देते हुए फ्रंटलाइन वर्कर मान कर सम्मानित किया जावे ताकि उनको हौसला मिल सके और वह नई ऊर्जा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निर्वाहन कर सकें।श्री पटेल के गैर अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारो के विषय मे सोचने और मुख्यमंत्री मंत्री का इस विषय मे ध्यान आकर्षित करने के लिए शहरी एवं ग्रामीण गैर अधिमान्य पत्रकारो द्वारा हर्ष वक़्त किया।
Trending
- समग्र विकास की ओर मध्यप्रदेश: नए आईटी पार्क और मेट्रोपॉलिटन सिटी से सृजित होंगे रोजगार के अवसर*
- महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से दो विद्यालयों में 319.58 लाख रुपये के विकास कार्य स्वीकृत
- तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के स्थापना दिवस पर बैंक शाखा में ग्राहक मिलन समारोह हुआ
- सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएमएचओ डॉ. एम.एल. चोपड़ा ने उप स्वास्थ्य केंद्र उन्नई का किया औचक निरीक्षण
- सेवा संकल्प अभियान : बड़नगर से वाराणसी यात्रा का आलीराजपुर जिले में होगा प्रवेश
- विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, सामुदायिक मध्यस्थता योजना के तहत समाज प्रमुखों को दिया जाएगा 20 घंटे का प्रशिक्षण
- सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम संपन्न
- जनपद सीईओ ने की स्वच्छता अभियान की शुरुआत, स्वयं सहायता समूहों ने की राशि न मिलने की शिकायत
- यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारी, फैसले पर तत्काल पुनर्विचार की मांग