अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट- कलेक्टर शेखर वर्मा ने निर्देश दिए कि सिकल सेल एनीमिया रोग के प्रंबधन हेतु जिले के आदिवासी विभाग द्वारा संचालित शासकीय छात्रावासों/आश्रमों में 100 प्रतिशत विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर प्रत्येक विद्यार्थी का स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाकर उनके माता पिता को उपलब्ध कराया जाए। ताकि सिकल सेल एनीमिया रोग पीड़ित व्यक्ति का विवाह दूसरे सिकल सेल एनीमिया रोग से पीड़ित व्यक्ति से न हो जाए। जिसमें विशेष रूप से सिकल सेल एनीमिया रोग से पीड़ित होने की स्थिति अंकित की जाए। सिकल सेल एनीमिया एक वंशानुगत रोग है। इस संबंध में जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए गए है। साथ ही सतत् माॅनिटरिंग करने का भी कहा है। स्वास्थ्य अमला किन छात्रावासों और आंगनवाड़ी में हैल्थ कार्ड के लिए गया उसकी सूची उपलब्ध कराए।
Trending
- गलत दिशा से आ रहे दोपहिया वाहन की टक्कर से वन विभाग के डिप्टी रेंजर के सड़क हादसे में मौत
- विकसित भारत संकल्प संस्थान की ‘भाव संवाद संगोष्ठी’: 1 करोड़ प्रतिभागियों को सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा से जोड़ने का लक्ष्य
- पूर्व सरपंच के घर बदमाशों ने बोला धावा, नकदी और जेवर सहित 12 बोर बंदूक चुराई
- स्ट्रीट लाइट की केबल नीचे लटकने से वाहन चालक परेशान, ठेकेदार नहीं दे रहे ध्यान
- ठाकुर भूपेंद्रसिंह जी भप्पू लाला का निधन रायपुरिया सहित अंचल में शोक की लहर
- जोबट मंडल अध्यक्ष बने नरेंद्र मंडलोई, भाजपा ने जारी की सूची
- एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी विदाई
- मोदी सरकार का बजट गरीब किसान, युवाओं और महिलाओं को समर्पित – कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया
- नानपुर के पास सड़क हादसा: बल्कर की टक्कर से बाइक सवार चार युवक घायल, मामला दर्ज
- आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्ति में रिश्वत मांगने का आरोप, महिला बाल विकास विभाग के बाबुओं पर सवाल