for jhabua live ritesh gupta
थांदला। सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते नगर मे चारों ओर गंदगी का साम्राज्य नजर आ रहा है। नगर परिषद व स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ सफाईकर्मी अपनी जायज मांगो के निराकरण की मांग को लेकर मंगलवार से सामूहिक हड़ताल पर रहे, जिसके चलते नगर में प्रातः सफाई नही हुई व चोराहो पर कचरों का अंबार लगा रहा। परिषद पर सफाईकर्मियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होने पूर्व में भी अपनी मांगो के लिए हड़ताल की थी, किंतु प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के मोखिक आदेश से हड़ताल वापस ले ली थी, बावजूद उसके आज पर्यन्त तक निराकरण नही हुआ। सफाई कर्मियों की प्रमुख मांग है कि दैनिक वेतन भोगियों का नियमितीकरण किया जाए तथा कलेक्टर दर पर वेतन व जो सफाईकर्मी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे है, उन्हे इंदिरा आवास उपलब्ध कराया जाए व साथ ही सेवा बस्ती के समीप मछली व मटन मार्केट को हटाया जाए। साथ ही सफाई हेतु निर्धारित मापदंड के अनुरूप ही उनसे काम लिया जाए। वहीं स्वास्थ्य विभाग के ठेका पद्धति पर काम करने वाले सफाई कर्मचारी को विगत 4 माह से वेतन नही मिलने से वह हड़ताल पर रहे। स्वास्थ्य सफाईकर्मी संघ के दशरथ हटिला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से वेतन न मिलने से परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
कर्मचारीयों की उदासीनता
हडताल के पूर्व भी परिषद एवं नगर पंचायत कर्मचारियो की उदासीनता के चलते नगर मे सफाई के कोई ठिकाने नहीं है न समय पर नालियो की सफाई हो रही थी न ही कालोनियों मे सफाई, फिर उपर से सफाई कर्मियों की हड़ताल ने नगर में गंदगी का अम्बार लगा दिया। नगर परिषद में सफाई कर्मी के रूप में 10 स्थाई कर्मचारी व 44 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी कार्यरत है, जिन पर समय-समय पर नगर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा है। पूर्व में भी सफाई कामगारों में आयोग के अध्यक्ष को भी अपनी मांगो के संदर्भ में ज्ञापन सोंपा था, किंतु निराकरण नही हुआ।
Trending
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में युवा तपस्वी अर्पित मेहता ने मासक्षमण 31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- पेटलावद के राजा श्री नीलकंठेश्वर निकले नगर भ्रमण पर, भक्ति में झूम उठा शहर
- रतलाम में ई-स्कूटी ब्लास्ट: झाबुआ जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की 16 वर्षीय बेटी ने तोड़ा दम
- राठौड़ समाज की बैठक सम्पन्न, कचरू लाल चौहान बने अध्यक्ष
- किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन
- ग्रामीण व आदिवासी स्कूलों में पीटीआई नियुक्ति की मांग, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बड़ा घोसलिया में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, उज्जैन की टीम बनी विजेता
- 28 साल बाद फिर सजेगी मेघनगर की धर्मनगरी, गूंजेगा श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा का अमृत
- महेश पटेल खनिज नीलामी से प्रभावित गांवों की जमीन को लेकर जोबट में कांग्रेस की रायशुमारी, विधानसभा से सड़क तक संघर्ष का ऐलान
- उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी: सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, रामघाट पर आसमान से बरसे फूल
Next Post