18 महीनो से ग्रामीण क्षेत्रो मे रोजगारमूलक कार्य नहीं
रितेश गुप्ता थांदला। ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र की प्रमुख समस्याओ को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी थांदला द्वारा रैली निकालकर तहसील कार्यालय मे धरना दिया गया। राज्यपाल के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी की अनुपस्थिति मे कोषालय अधिकारी एमडी चोहान को सोंपा। ज्ञापन में कहा कि गया पिछले 18 महीनो से ग्रामीण क्षेत्रो मे रोजगारमूलक कार्य नही के बराबर है तथा पंचायतो मे भी किसी भी योजना मे कार्य नही होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोग पलायन कर रहे है इसलिये क्षैत्र मे षीघ्र राहत कार्य चलाये जाए। शासन द्वारा पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करते हुए जिले की केवल पेटलावद तहसील को ही सूखाग्रस्त घोषित किया गया जबकि पूरे जिले मे अल्पवर्षा कि स्थिति थी इस वजह से पूरे जिले को सूखा घोषित किया जाए। बडवानी आंखफोेडवा कांड मे शासन द्वारा पीड़ितो के लिए पेंशन की घोषणा की गई है उसी तर्ज पर पेटलावद ब्लास्ट मे मारे गये व गंभीर रूप से घायल लोगो को भी पेंशन प्रदान की जाए। नगर परिषद थांदला की लापरवाही से नगर मे सफाई व्यवस्था बदहाल स्थित मे पहुंच गई है, सीएमओ की अर्कमण्यता की वजह से नगर मे जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है जिस वजह से नगर मे गंभीर बीमारियो का खतरा मंडरा रहा है सीएमओ से नाराज सफाईकर्मी हडताल पर जाने का मन बना रहे है जिससे समस्या और गहरा सकती है। नगर मे कीटनाशक दवा का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। नगर परिषद मे अराजकता का माहोल बना हुआ है। आम लोगो को अपने कार्य करवाने हेतु कई बार कार्यालय के चक्कर काटना पडते है। ज्ञापन मे मांग की गई है कि इन समस्याओ को शीघ्र निराकरण नही किया गया तो कांग्रेस पार्टी और भी उग्र आंदोलन करेगी। धरने को पूर्व विधायक रतनसिंह भाबर, जनपद अध्यक्ष गंदाल डामोर, जनपद सदस्य चेनसिंह डामोर, नेता प्रतिपक्ष अक्षय भट्ट, युवानेता जसंवतसिंह भाबर, जयसिंह वसुनिया, रमेश डामर आदि ने संबोधित किया। ज्ञापन का वाचन राकेश पाठक ने किया तथा संचालन पार्षद किशोर खडिया ने किया आभार मनीष अहिरवार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कादर शेख सरपंच रमसू डामर, दीपू बिलवाल, दिलीप भूरिया, रामचंद्र वसुनिया, हनीफ छीपा, शकील खान, कमलेश सोनी, संतोष भाबर आदि उपस्थित थे ।
Trending
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में युवा तपस्वी अर्पित मेहता ने मासक्षमण 31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- पेटलावद के राजा श्री नीलकंठेश्वर निकले नगर भ्रमण पर, भक्ति में झूम उठा शहर
- रतलाम में ई-स्कूटी ब्लास्ट: झाबुआ जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की 16 वर्षीय बेटी ने तोड़ा दम
- राठौड़ समाज की बैठक सम्पन्न, कचरू लाल चौहान बने अध्यक्ष
- किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन
- ग्रामीण व आदिवासी स्कूलों में पीटीआई नियुक्ति की मांग, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बड़ा घोसलिया में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, उज्जैन की टीम बनी विजेता
- 28 साल बाद फिर सजेगी मेघनगर की धर्मनगरी, गूंजेगा श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा का अमृत
- महेश पटेल खनिज नीलामी से प्रभावित गांवों की जमीन को लेकर जोबट में कांग्रेस की रायशुमारी, विधानसभा से सड़क तक संघर्ष का ऐलान
- उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी: सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, रामघाट पर आसमान से बरसे फूल
Prev Post