सलमान शेख झाबुआ राज्य शासन ने मप्र पुलिस के सब इंस्पेक्टरो जिनका प्रमोशन लंबित था उन्हें अब टीआई का प्रभार देने का फैसला लिया है और उसकी सूची जारी कर दी है। सूची में झाबुआ और आलीराजपुर जिले के 7 सब इंस्पेक्टर भी शामिल है। अब इन सभी को टीआई का प्रभार सौंपा जाएगा। राज्य शासन ने इनकी सूची जारी करते हुए इनकी नवीन पदस्थापना भी जारी कर दी है। सूची के अनुसार ईश्वरसिंह चौहान को आलीराजपुर से खण्डवा भेजा गया है। नाथूसिंह रांधा को आलीराजपुर से बड़वानी भेजा गया है, इनके साथ झाबुआ में पदस्थ हीरूसिंह रावत को यहां से इंदौर भेजा गया है। आलीराजपुर में पदस्थ मनोरमा सिसोदिया को यहां से झाबुआ अजाक भेजा गया है। विकास कपीस को आलीराजपुर से बड़वानी भेजा गया है। वहीं बाबूसिंह अमलियार को आलीराजपुर महिला सेल आलीराजपुर भेजा गया है व झाबुआ के शोभाराम चौहान को यहां से एचक्यू भेजा गया है। Post navigation झाबुआ शहर कोरोना की गिरफ्त में , 7 नए केस मिले; तो अलीराजपुर में 1युवक हुआ संक्रमित भगोरिया मेलो में झूले चकरिया नहीं लगने का जिला कांग्रेस अध्यक्ष पटेल ने किया विरोध, कहा ग्रामीणों को लेकर सड़कों पर उतरकर करेंगे आंदोलन