20 मार्च को जिला कांग्रेस द्वारा मनाया जाएगा लोकतंत्र सम्मान दिवस, निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

0

पीयुष चन्देल, अलीराजपुर
आलीराजपुर। लोकतंत्र, प्रजातंत्र, संविधान की हत्या के एक वर्ष पूर्ण होने पर मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश सहित जिला स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी मे जिला मुख्यालय पर 20 मार्च शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएंगी। जिसमे क्षैत्रिय विधायक मुकेश पटेल, जोबट विधायक सुश्री कलावती भुरिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, समस्त ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, शहर कांग्रेस, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयुआई, अल्पसंख्यक विभाग, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ, आईटी सेल के पदाधिकारी सहित बडी संख्या मे कार्यकर्ता एवं पंच-सरपंच मोजुद रहेेगे।

*प्रमुख मार्गो से निकलेगी तिरंगा यात्रा*

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठोर ने जानकारी देते हुए बताया कि मप्र के इतिहास में वह काला दिन था, जिस दिन हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस्तीफा दिया था। गोरतलब है, कि भाजपा नेताओं द्वारा येन-केन प्रकरण देश के संविधान, लोकतंत्र, प्रजातंत्र, प्रदत्त मतदाताओं द्वारा चुनी हुई कांग्रेस सरकार जो भाजपा के 15 वर्षों पर 15 महीने के कार्यकाल से भारी पड़ रही थी, उस पर प्रहार कर विधायकों की खरीद-फरोख्त कर कांग्रेस की सरकार गिरा दी गई थी। इसी परिपेक्ष में जिले की जनता-जनार्दन को भाजपा के कृत्यों से अवगत कराने के उद्देश्य स्वरूप, लोकतंत्र सम्मान दिवस एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन 20 मार्च 11ः30 बजे किया जा रहा है। स्थानीय सिनेमा चौराहे स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। यहां से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए स्थानीय तीखी ईमली स्थित सविधान निर्माता बाबा साहेब आम्बेडकर की प्रतिमा पर उन्हें माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा का समापन किया जाएगा। नेताओ ने विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियो से अपील की है, कि वह तिरंगा यात्रा मे सम्मिलित हो कर इसे सफल बनाए। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफीक कुरेशी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.