अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट। जिले में आज किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य दिवस का आयोजन स्थानीय कृषि फार्म हाउस में किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में कलेक्टर शेखर वर्मा, अलीराजपुर विधायक नागरसिंह चोहान, जोबट विधायक माधोसिंह डावर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं किसान उपस्थित थे।
फसल का बीमा 31 दिसम्बर के पूर्व अवश्य कराएं
इस अवसर पर कलेक्टर वर्मा ने कहा कि जिले में उड़द फसल को राष्ट्रीय फसल बीमा योजनान्तर्गत अधिसूचित किया गया है। किसान गेहंू और चना फसल का बीमा 31 दिसम्बर के पूर्व राष्ट्रीय फसल बीमा योजनान्तर्गत अवश्य कराएं। राष्ट्रीय फसल बीमा योजनान्तर्गत 100 रूपए की नुकसानी होने पर किसानों को 80 रूपए प्रदान किए जाने का प्रावधान है। जिससे उन्हें फसल बीमा का लाभ मिल सकेगा। उन्होंनेे कहा कि डिफाल्टर किसानों से बीमे की प्रीमियम राशि जमा कराने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि समय पर गेहंू और चना फसल के साथ-साथ आम की फसल के लिए भी अधिक से अधिक किसान बीमा कराएं एवं प्रीमियम राशि अवश्य जमा कराएं।
पशु बीमा भी कराएं
उन्होंने किसानों से कहा कि पशु बीमा भी कराएं एवं निर्धारित प्रीमियम राशि अवश्य जमा कराएं। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के मैदानी अमले के कार्याे की विस्तृत समीक्षा की जाएगी और हाटबाजारों में गेहंू और चना फसल का बीमा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए दृढ़संकल्पित है
अलीराजपुर विधायक नागरसिंह चोहान ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य शासन कृषि की उत्पादकता बढ़ाने और कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए दृढ़संकल्पित है। राज्य शासन द्वारा किसानों की उन्नति के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से कई योजनाएं संचालित की जा रही है। किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। कृषि विशेषज्ञों से तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर किसानों को लाभ उठाना चाहिए। किसानों की फसल उत्पादन में वृद्धि करने के लिए कृषि वैज्ञानिकों द्वारा तकनीकी सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि खेती के साथ पशुपालन, मुर्गीपालन, मछली पालन को बढ़ावा देना जरूरी है। खेती को लाभकारी बनाने के हर प्रयास और तकनीकी की जानकारी गांव-गांव में हर किसान तक पहुंचाई जा रही है और इसका लाभ किसानों को आगे आकर लेना चाहिए। जिले में कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि के कारण समृद्धि आई है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल को मंडी मे ही विक्रय करें। जिससे उन्हें उनकी फसल का उचित दाम मिलेगा। किसानों को बगैर ब्याज का ऋण भी प्रदान किया जा रहा है। किसानों को अपने क्षेत्र के मैदानी अमलें से कृषि के संबंध में आवश्यक सलाह लेना चाहिए।
मिट्टी का परीक्षण अवश्य कराएं
जोबट विधायक माधोसिंह डावर ने कहा कि राज्य शासन की मंशा है कि किसान समृद्ध हो। किसानों के लिए राज्य शासन ने अनेकों अनेक योजना संचालित की है। इसका अधिक से अधिक किसान लाभ उठाएं। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर जिले के किसान भी उन्नत कृषक बनें। मिट्टी का परीक्षण अवश्य कराएं। जिससे किसान को अपनी खेत की उर्वरा शक्ति का ज्ञान होगा और उसके मुताबिक फसल लगा कर अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने किसानों को आगे लाने के हर संभव प्रयास किए है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में विद्युत प्रदाय की जा रही है, जिससे वे अपने खेतों में सिचाई करने में सक्षम हुए है। किसानों को सिंचाई के लिए कपिल धारा के कुएं खुदवाएं जा रहे है। सरकार इसमें किसानों को अनुदान भी प्रदान करती है। इस अवसर पर किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण भी किया गया।
Trending
- पूर्व उपसरपंच एवं समाज सेवी हुसेनी कुतुबुद्दीन भाई का इंतकाल
- 23 मार्च को होगी आम्बुआ ग्राम पंचायत की हाट बैठक तथा मवेशी बाजार ठेके की नीलामी
- शोर और नशे से मुक्त होगा आमला गांव: फिजूलखर्ची रोकने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर उठाए सख्त कदम
- कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करने को कहा
- शाला त्यागी बच्चों को पुनः विद्यालयों में प्रवेश पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
- भव्य प्रभात फैरी महा आरती के साथ होगा नवसंवत्सर का स्वागत
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा
- ट्रेक्टर ट्राली में लगे पाइप हैबीलाइन के तारों के संपर्क में आने से उसमें भरी गेंहू फसल जली
- ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एसएमओ में व्यापारियों के फंसे लाखों रुपए, कई महीनों से भुगतान नहीं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे