जितेन्द्र वाणी, नानपुर नानपुर-खण्डवा बड़ौदा रोड साईं मंदिर के आगे एक बिजली के पोल से टकराकर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों में से दो की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 की मदद से तीनों घायल युवकों को नानपुर स्वस्थ केंद्र लाया गया जहां स्वस्थ अधिकारी बबिता नन्दूरकर ने दो युवकों को मृत बताया व एक युवक की गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। नानपुर पुलिस को एक युवक के जेब से बिल मिला है जिस पर राजू जगु लिखा है, शेष दो युवकों का पता लगाया जा रहा है। Post navigation दीपावली मिलन समारोह में विधायक भुरिया ने कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर बधाइयाँ दी नीलकंठेश्वर मंदिर में अन्नकूट महोत्सव