रितेश गुप्ता, थांदला थांदला नगर में कोरोनावायरस फिर से अपने पांव पसारने लगा है । नगर में बीते 3 दिनों से लगातार कोरोना मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है। बीते 3 दिनों में जहां 30 कोरना मरीजों की पुष्टि हुई है वही गुरुवार को भी चार और लोगों का कोरोना संक्रमित हो ना पाया गया है। यह चारों नगर के एमजी रोड निवासी हैं जिनमें से दो भटेवरा परिवार के 1 महिला व 1 पुरुष एवं दो चौहान परिवार के जिनमें भी 1 महिला व 1 पुरुष सदस्य हैं । कोरोना के इस दौर में सतर्कता का अभाव नजर आ रहा , सभी शासकीय एवम गैर शासकीय संस्थाओं में भी कोटना को लेकर भारी लापरवाही देखी जा रही है । सिविल अस्पताल में भी मरीजों को लेकर आने वाले व मरीज स्वयं भी बिना मास्क के नजर आ रहे है । हालाकि हॉस्पिटल स्टाफ अपनी ओर से पूरी सतर्कता रख रहे है । Post navigation मथवाड़ के पर्वतीय और डूब क्षेत्र के इलाकों में रहने वाले 35 से अधिक गांवों के ग्रामीणों के लिए हर बुधवार को साप्ताहिक हाट बाजार शुरू होने से उत्साह का माहौल डकैती की योजना बना रहे 4 बदमाशों को पुलिस ने धरदबोचा; हथियार और 25 बाइक बरामद …