झाबुआ । पूरे संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी निर्मला भूरिया को प्रचण्ड विजयश्री दिलाने के
लिये मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान का दोरे है। मुख्यमंत्री द्वारा मतदाताओ से अपील की जा रही है कि अंचल के सर्वांगीण विकास के लिए सिर्फ भाजपा प्रत्याशी को ही वोट देकर इस अंचल के विकास के लिए योग्य जनप्रतिनिधि का चयन 17 नवम्बर को मुख्यमंत्री 11.30 बजे सैलाना, दोपहर 12.30 बजे पिटोल में, 1.30 बजे थांदला में, दोपहर 2.30 बजे जोबट विधानसभा के आमखूंट, 3.30 बजे ालीराजपुर विधानसभा के छकतला में तथा सायं 4.30 बजे पेटलावद में जनसभा को संबोधित करंेगे । मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम पेटलावद में करेगें ।18 नवम्बर को चोहान प्रातः 11 बजे झाबुआ विधानसभा के बोरी में, 12.30 बजे जोबट विधान सभा के बलेडी में, 1.30 बजे पेटलावद विधानसभा के सारंगी में, 2.30 बजे सैलाना विधानसभा के बजरंगगढ में, 3.30 बजे रतलाम मुन्दडी मे तथा सायंकाल 4.15 बजे बिलपांक मे चुनावी सभा को संबोधित करेगें । सायंकाल 5 बजे मुख्यमंत्री का रतलाम हवाई पट्टी पर आगमन होगा और 5.30 बजे से रतलाम नगर में रोड शो के पष्चात रतलाम में जंगी चुनावी सभा को संबोधित करेगें । मुख्यमंत्री रात्री विश्राम रतलाम में करेंगे ।19 नवम्बर को मुख्यमंत्री प्रातः 11 बजे रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बांगराद में, 12.15 दोपहर को झाबुआ विधानसभा के कुंदनपुर में, दोपहर 1 बजे आलीराजपुर में तथा 2 बजे पेटलावद विधानसभा के जामली में चुनावीसभा को संबोधित करेंगे।
Trending
- पेटलावद के इस गांव में एक ही कुएं में मिले महिला-पुरुष के शव, इलाके में फैली सनसनी
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी
- शिक्षक देवर चला रहा पंचायत, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
- जोबट पुलिस की बड़ी सफलता: 19 लाख रुपये की चोरी करने वाली पारदी गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार, बलेनो कार और नकदी जब्त
- टीएल बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर जताई नाराजगी
- इंदौर के साथ 5 जिले, 38 तहसील और 2781 गांव से होगा विकसित मध्य प्रदेश का सूर्योदय
- सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का
- सकल व्यापारी संघ का हुआ मिलन समारोह, संदीप मांडोत अध्यक्ष चुने गए
- सेवानिवृत्ति होने पर भावभीनी विदाई दी गई
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पेटलावद सिविल अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर, 52 यूनिट रक्त संग्रहित
Next Post