थांदला – चुनावी सभाओं को देखते हुए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम बालोदियाजी ने नौंगावां नर्सरी के पास अतिरिक्त हेलीपेड का निर्माण करवाया। एसडीएम ने बताया की थांदला कालेज ग्राउंड इस नगर का एक मात्र सुरक्षित खेल का मैदान है, जिसे हम कतई शासकीय कार्य के उपयोग में लेना नहीं चाहते, और फिर सुरक्षा की दृष्टि से भी नर्सरी के पास का स्थान बेहतर है। आने वाले समय में इस हेलीपेड को स्थाई बनाने के प्रयास किये जाएंगे। एसडीएम के इस फैसले से खेलप्रेमी युवाओं में उत्साह है, उन्होंने एसडीएम को धन्यवाद ज्ञापित किया है। हेलीपेड के निरिक्षण में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम बालोदिया के अलावा तहसीलदार राही, MCC प्रभारी CEO जनपद वर्मा भी थे।
Trending
- प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन
- श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़
- पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के मुखिया का आभार, सीएम डॉ. मोहन बोले- सरकार आपके लिए सबकुछ करेगी
- थांदला में स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज, 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
- 15 अगस्त एवं “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर अनुभाग स्तरीय बैठक आयोजित
- पिटोल पुलिस की कार्रवाई : दो दिन में 22 दो पहिया वाहनों का चालान बनाकर 7000 हजार वसूले
- पिटोल के संकट मोचन सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में 2500 वर्ग फीट में बनेगी सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला
- मेघनगर के राजा गोकुल ग्रुप ने निकाली पहली डाक कांवड़ यात्रा
- खवासा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक वेशभूषा और ढोल-मांदल की थाप पर थिरके युवा
- सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता
Next Post