मेघनगर। स्थानीय श्रम कल्याण कौशल उन्नयन केन्द्र पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 14 नवंबर 2015 को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा स्थापित श्रम कल्याण मण्डल का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप मे महिला व बाल विकास केन्द्र मेघनगर के कम्प्युटर आॅपरेटर रोशन भूरिया द्वारा भगवान विश्वकर्माजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्रम कल्याण मण्डल स्थपना दिवस के उपलक्ष्य में केन्द्र प्रभारी शबनम कादरी द्वारा संक्षिप्त मे जानकारी देते हुए बताया गया कि सरकार द्वारा इस केन्द्र को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के हितो को ध्यान मे रखते हुए इस मण्डल की स्थापना की गयी। मंडल के माध्यम से श्रमिक परिवार को शासन द्वारा बनायी गयी हर तरह की सुविधाओं का लाभ मिल सके तथा श्रमिकों को अपने अधिकारों से अवगत कराया और बताया कि श्रमिकों का देष में क्या महत्व होता है। श्रम से ही हर काम संभव माना जाता है। इस मण्डल द्वारा श्रमिक परिवार की महिलाओं एवं बालिकाओं को केन्द्र के माध्यम से सिलाई कढ़ाई बुनाई आदि कार्य निःशुल्क सिखाया जाता है। इसी के साथ ही श्रमिक परिवार की बालिकाओं द्वारा केन्द्र पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया तथा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को अतिथि के माध्यम से पुरस्कार वितरण किये गये। इस अवसर पर नगर गणमान्य नागरिक व पत्रकारगण उपस्थित थे।
Trending
- युवाओं को रोजगार की सौगात: एमपी में बनेंगे 21 नए स्क्रैपिंग सेंटर और 61 नए ड्राइविंग स्कूल
- सड़क निर्माण की घटिया गुणवत्ता पर सवाल; पंचायत ने लिया संज्ञान, पत्र लिख जांच की मांग
- संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला की गौरवमयी उपलब्धि
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा चिंतामन गणेश, मित्र मंडल सोनी मोहल्ला के पंडाल में पहुंचे सांसद अनीता नागर सिंह चौहान
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी : काकनवानी पुलिस ने 4 नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया
- 8 लेन एक्सप्रेसवे पर पथराव की घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने ली ग्राम स्तरीय बैठक
- तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सानिध्य में करुणामूर्ति सलाहकार पूज्य श्री रुपेंद्रमुनिजी म. सा. की 28 वीं पुण्यतिथि जप-तप से मनाई
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सानिध्य में युवा तपस्वी प्रतीक पावेचा ने 16 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की