झाबुआ । लोकसभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी निर्मला भूरिया को रेकार्ड मतों से विजयी बनाने में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर उनकी निर्वाचन मे सक्रिय भूमिका के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। बैठक में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं अजजा मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष फग्गनसिंह कुलस्ते, इन्दौर नगर निगम की महापोर मालिनी गौड, भाजपा नेता गोपीकृष्ण नीमा, संगठन मंत्री मोहनगिरी, हुकुमचन्द गुप्ता एवं जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे उपस्थित थे। कुलस्ते एवं नीमा ने महिला मोर्चे की सक्रिय भूमिका के बारे में मार्गदर्शन देते हुए महिला नेत्रियों को घर घर जाकर निर्मला भूरिया के चुनाव चिन्ह कमल के फुल पर निशान लगाने के लिये प्रत्येक परिवार में संपर्क कर मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराजसिंह सरकार के विकास एवं योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उन्हे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान के लिये प्रेरित करने का आव्हान किया। इंदोर ननि की महापौर मालिनी गोड ने महिलाओं से आग्रह किया कि वे निर्मला भूरिया के पक्ष में हर घर पर जाकर वातावरण निर्माण करें तथा प्रत्येक परिवार से संपर्क कर भाजपा की कल्याणकारी नीतियो के बारे मे बताए। बैठक का संचालन हुकुमचंद गुप्ता ने किया। बैठक मे सभी महिलाओं ने भूरिया को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया ।
महिला मोर्चे की बैठक का दृश्य
Trending
- श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को इंदौर में होगा
- गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से बालिका की मौत
- नमामि भारतम् कार्यक्रम अंतर्गत विशाल सामूहिक वंदे मातरम गायन का भव्य आयोजन हुआ
- भाजपा जिला कार्यालय पर स्थापित गणेश प्रतिमा का कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया विसर्जन
- डिलीवरी के नाम पर पैसों की मांग का कथित वीडियो वायरल, स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की मांग
- युवाओं को रोजगार की सौगात: एमपी में बनेंगे 21 नए स्क्रैपिंग सेंटर और 61 नए ड्राइविंग स्कूल
- सड़क निर्माण की घटिया गुणवत्ता पर सवाल; पंचायत ने लिया संज्ञान, पत्र लिख जांच की मांग
- संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला की गौरवमयी उपलब्धि
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा चिंतामन गणेश, मित्र मंडल सोनी मोहल्ला के पंडाल में पहुंचे सांसद अनीता नागर सिंह चौहान