सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का 23 सितंबर को मुख्यमंत्री द्वारा योजना की घोषणा की गई थी जिसके बाद आज 24 सितम्बर को खरडूबडी ग्राम पंचायत में हल्का नंबर 102 की पटवारी रेखा बिलवाल द्वारा किसानों का आधार कार्ड एव किसान के फोटो, लिंक के साथ ऑनलाइन सर्वे कार्य कर दिया गया, जिससे किसानों के खाते में प्रदेश योजना के तहत 4000 रुपए जमा होंगे। इस कार्य के लिए कोटवार कालू डामोर एव कसना भूरिया भी मौजूद रहे। यह योजना छोटे या बडे किसानों सभी के लिए लागू है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का सर्वे हो रहा हैं। जिसके लिए खरडुबडी पहुंचे एसडीएम मालवीय, रामा ब्लॉक के तहसीलदार प्रवीण अहोरिया भी निरीक्षण के लिए पहुंचे। वहीं पटवारी रेखा बिलवाल ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत कुल 65 किसानों का सर्वे हुआ। Post navigation सोशल मीडिया से शुरू हुई रायपुरिया में रविवार बंद की मुहिम : फिलहाल व्यापारी संघ ने दी स्वैच्छिक बंद की अनुमति, व्यापारियों पर नहीं रहेगा कोई दबाव दो माह से बंद है मुख्य मार्ग, प्रशासनिक नुमाइंदे को भी नागरिकों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं