गगन पंचाल, कल्याणपुरा नल जल योजना तहत कल्याणपुरा को मिले 90लाख रुपये झाबुआ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जैन ने कहा कि पूर्व में कल्याणपुरा पंचायत में नल जल योजना के तहत वाटर सप्लाई के लिये नई पानी की टंकी बनाई गई थी जिसमे बिछाई गई पाइप लाइन का कुछ हिस्सा बाकी रह गया था। उसका प्रस्ताव बनाकर पूर्व में ही विभाग ने शासन को भेज दिया था जिसको मप्र शाशन ने करीब 90 लाख रुपये की राशि को स्वीकृत किया है जिससे बचा हुआ लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण किया जाएगा पूरे गांव मे कुछ फलियों में भी यह लाईन पहुंचना थी जो नही पहुंच पाई एवं एक मेन लाइन अलग से डाली जाएगी जो कि वाटर सप्लाई को सुचारू रूप से चलाएगी ओर अभी नई लाइन में जो दिक्कते आ रही है वह भी दूर हो जाएगी जल्द ही हम कार्य शुरू कर देंगे। Post navigation चोरो का आतंक : खिड़की तोड़ घर मे घुसे चोरों ने लाखों के माल पर किया हाथ साफ, नागरिकों में आक्रोश जानिए कोरोना का पता लगाने के लिए कौन-कौन से टेस्ट मौजूद है ओर क्या है उनकी प्रकिया