रक्षित मोदी, छकतला आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्यादित छकतला के कार्यालय भवन पर सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री का लाइव प्रोग्राम देखा गया। इसके पश्चात पशुपालन हेतु कार्यशील पूंजी के क्रेडिट कार्ड एवं मछली पालन हेतु फिशरमैन क्रेडिट कार्ड का वितरण कृषक सदस्यों को किया गया। संस्था प्रबंधक मनोज सविता द्वारा बताया गया कि मत्स्य पालन के 10 प्रकरण एवं पशुपालन के 13 प्रकरण संस्था द्वारा स्वीकृत किए गए जिनका प्रमाण पत्र भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला द्वारा वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष बसंत सिंह किराड, शाखा प्रबंधक राजेश जोशी, ग्राम सरपंच सुरेश ठकराल, विक्रम भयडिया, रुमाल सिंह अवास्या, आमला एवं संस्था के कृषक सदस्य तथा संस्था के सभी कर्मचारी के साथ ही कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राहुल चौहान भी विशेष रूप से मौजूद थे। Post navigation मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम में हितग्राहियों को वितरित किए प्रमाण पत्र आदिवासियों को अपमानित करने वाली मंत्री ठाकुर को तत्काल बर्खास्त किया जाए : जिकां अध्यक्ष पटेल