विपुल पांचाल @ झाबुआ

झाबुआ के बाडकुंआ स्थित डेडिकेटड कोविड केयर सेंटर मे आज सुबह 7.30 बजे सुमित्राबाई पति मोहन कटारा निवासी पांचखैरिया ( काकनवानी ) ने आकस्मिक प्रसव पीड़ा के बाद एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया .. केयर सेंटर के प्रभारी डाक्टर सावन चोहान ने बताया कि कल रात 9 बजे के आसपास इस महिला के 11 माह के बच्चे के पाजिटिव आने पर इसे थादंला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से झाबुआ भेजा गया था ..11 महीने के पाजिटिव बालक की मां साथ मे केयर के लिए सेंटर आई थी ..आज सुबह जब अचानक उसे प्रसव पीड़ा हुई तो केयर सेंटर मे मोजूद नर्सिंग स्टाफ की सोनल ओर शिवानी के साथ मिलकर डाक्टर रितेश त्रिवेदी ने महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया ।

लेकिन विभाग अब भी लापरवाह

झाबुआ के डेडिकेटड कोविड केयर सेंटर पर हुऐ इस आकस्मिक प्रसव के करीब 4 घंटे गुजरने के बावजूद भी जिला अस्पताल से कोई विशेषज्ञ डाक्टर सेंटर पर नहीं पहुंचा ओर ना ही नेगेटिव होते हुऐ भी उक्त प्रसुता ओर उसके नवजात को डेडिकेटड कोविड केयर सेंटर से जहां दज॔नो कोरोना पाजिटिव मोजूद है वहां से जिला अस्पताल के वाड॔ मे एहतियातन शिफ्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *