इरशाद खान, बरझर बरझर क्षेत्र में इन दिनों अजगर के खेत खलिहान में निकलने का दौर चल रहा है । अब अजगर के खेत में बड़ी बड़ी फसलों के बीच निकलने के चलते अब खेत में काम करने से किसान लोग भी भयभीत होने लगे है । आज की ताजा घटना बरझर से सटी ग्राम पंचायत बडग़ांव के बारिया फलिए में आंगनवाडी के पास करीब 10 फिट के अजगर को देखा गया। गनीमत यह रही की अभी आंगनवाड़ी में बच्चों का आना बंद है । आंगनवाड़ी के समीप किसान वरचंद के खेत में परिजन घास की कटाई कर रहे थे। तब करीब 10 फीट के अजगर को खेत में परिजनों में बच्चों ने देखा । देखते ही बच्चे डर कर घर गए व आसपास के लोगों ने वन अमले को खबर दी, परन्तु वन विभाग को सूचना देने पर भी नहीं पहुच ने पर ग्रामीणों पसवा व प्रभु ने रस्सी के सहारे अजगर को बांध कर खेत से बाहर निकला लिया गया जो अभी सुरक्षित है। जब तक वन अमला नहीं आता तब तक उसकी देख रेख कर ग्रामीण चौकसी कर रहे हैं। Post navigation बरझर में जो भ्रम था वह हुआ दूर; पहली बार गए 12 लोगो के सैम्पलों की रिपोर्ट आई …. ठेकेदार ने तोड़ी नलजल योजना की पाईप लाइन; शिकायत पर तहसीलदार ने दुरुस्त करने के दिये निर्देश …