राजा सरतलिया@ पारा अभी-अभी एक बड़ी खबर झाबुआ जिले के पारा से आ रही है जिसमें एक ही परिवार के 3 लोग और कोरोना पॉजिटिव पाया गए है। यह खबर पूरे पारावासियों के लिए चिंताजनक और डराने वाली खबर है क्योंकि एक ही परिवार से अभी तक 3 लोग कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं, इसमे एक व्यापारी, उसका बेटा और पोता शामिल है। सभी को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। एक के बाद एक कर कर निकल रहे कोरोना पॉजिटिव ने प्रशासन की भी मानो नींद ही उड़ा दी है। यह सभी सदर बाजार में रहने वाले है। इनकी हिस्ट्री निकाली गई तो दाहोद में किसी रिश्तेदार के सम्पर्क में आना सामने आया है। Post navigation राणापुर का एक ओर व्यापारी निकला कोरोना पॉजिटिव; पारा में करता था दुकान ..