मेघनगर। मेघनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया के निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य स्मरण किया तथा इसके पूर्व उप प्रधानमंत्री लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जंयती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हे स्मरण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया ने इन्हें स्मरण करते हुए कहा कि दोनो राष्ट्र नेताओं ने भारत की एकता एवं अखंडता की जीवन भर अस्मरणीय कार्य किये। स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने अपने द्वारा किये गये कार्यों से पूरे विश्व में भारत का नाम रोषन किया। साथ ही भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए सर्वप्रथम परमाणु बम बनाकर भारत को शक्त्तिशाली राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा किया। इंदिराजी ने गरीबों के उद्धार के लिए बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए अधोसंरचना के कार्यों को अंजाम देकर गरीबी उन्मूलन के कार्यों को बेहतर बनाया। लोह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल एक महान स्वतंत्रता सैनानी थे तथा आप ने आजादी के वक्त राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए समस्त देशी रियासतों का भारत मे विलय करवाकर एक अस्मरणीय कार्य किया। जिसके लिए हम भारतीय हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।इस अवसर पर अशोक पटेल चुनाव पर्यवेक्षक थांदला विधानसभा, यामीन शेख, नगीन शाह, गेंदाल डामोर, रमेशजी भटवेरा, पार्षदगण अनूप भंडारी, अनंदी पडियार, कलसिंह भूरिया, जोगी वसुनिया, राधेश्याम सोलंकी, राकेश गामड़, कालू बसोड़, नवलसिंह नायक, उदयसिंह हाड़ा, अनवर भाई मंसूरी, साईदा भाबर, बदिया मेड़ा, अली असगर बोहरा, पारसिंह डिंडोर, युसुफ नन्नेखाँ, पप्पुू सेहलोत, मांगीलाल पंचाल, प्रदीप नायक, राजू चावड़ा, गोपाल काका गुजराती एवं कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Trending
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
- अणु पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता जैन ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान
- अनंत चतुर्दशी पर भव्य जुलूस निकाल कर गणपति बप्पा का किया विसर्जन
- आम्बुआ में जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू, जनपद की टीम ने किया निरीक्षण
- रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी को भक्तों ने भारी मन से विदा किया