झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट –
मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे तेज आँधी तूफान और बिजलियों की गड़गड़ाहट के साथ करीब आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई । बारिश के साथ साथ ओले भी गिरे । अत्यधिक तेज हवाओं के कारण ग्राम के व्यस्ततम बाजार बाजना रोड, मुरली मोहल्ला सहित कई जगह पेड़ गिर पड़े । मुरली मोहल्ले में खड़ी अनोखीलाल सोनी की स्विफ्ट कार पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई । तेज आँधी के कारण कई मकानों के चद्दर उड़ गए । समाचार लिखे जाने तक किसी भी जनहानि की सुचना नहीं है लेकिन रुक रुक कर बारिश का क्रम जारी है । बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे है । गेहूँ चने की फसल के लिए यह बारिश काफी लाभप्रद मानी जा रही है ।
Trending
- आंधी तूफान तथा बादलों की तेज गर्जना के साथ रात में हुई बारिश
- आयशर वाहन की छत पर बने ‘गुप्त केबिन’ से 30 लाख की अवैध शराब जब्त, बाड़मेर का आरोपी गिरफ्तार
- वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, ढोल-ढमाकों के साथ विधायक सेना महेश पटेल का हुआ भव्य स्वागत
- मन की बात’ सुनने के बाद सीएम डॉ. मोहन ने किया ऐलान, गांव से शहर आने वाले किसानों को हेलमेट देगी सरकार
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुजालपुर में आमजन के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम
- नानपुर में लगातार बिजली कटौती से त्रस्त हुए ग्रामीण, व्यापार और आम जनजीवन प्रभावित
- बस स्टैंड डिवाइडर पर बिजली के खंभे में उतरा करंट, चपेट में आने से गाय और सांड की मौत
- शादी समारोह से युवक लापता, तलाश में जुटी पुलिस
- छोटी बच्ची को पकड़ने की कोशिश, ग्रामीणों ने कार सवार को पकड़कर पुलिस को सौंपा
- बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज कजिन भाईयों ने प्रेमी की निर्मम हत्या कर शव रेलवे स्टेशन के पास फेंका
Prev Post