राहुल पाटीदार@ करवड़
बीती रात रतलाम करवड़ मार्ग पर बड़ौदा से नागदा जा रही एक मिनी बस (जीजे 06 एएक्स 8884) असंतुलित होकर पलटी खा गई। बताया जा रहा है इस मिनी बस में कॉल सेंटर में काम करने वाले कुल 16 लोग मौजूद थे। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वही घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए करवड़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, इसके बाद छह लोगों को पेटलावद हॉस्पिटल रेफर किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *