झाबुआ। जब तक समाज का गरीब तबका जागरूक नही होगा तब तक शासकीय योजनाओं का लाभ मिलना मुश्किल है शासन ने करोडो रुपयो का फंड अल्पसंख्यक समुदाय के लिए सुरक्षित किया है लेकिन जानकारी के अभाव मे गरीब वर्ग योजना का लाभ नही उठा पाता है ओर करोडो रुपया लेप्स हो जाता है।निगरानी समिति शासकीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति पहुंचे इसके लिए देश भर मे सम्मेलन ओर मिटिंग आयोजित कर समाज के गरीब तबके को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं योजनाओं की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए मुस्लिम अल्पसंख्यक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी ने कहा कि शिक्षा के अभाव में अल्पसंख्यक (मुस्लिम) वर्ग शासन की योजनाओं का लाभ नहीं ले पाता है।इसके लिए हमें शिक्षा की ओर विशेष ध्यान देना होगा। हम मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले में सम्मेलन आयोजित कर जागरूकता अभियान चला रहे हैं ओर योजनाओं की जानकारी के फोल्डर भी उपलब्ध करवा रहे हैं।शासन ने 17 हजार करोड से अधिक राशि अल्पसंख्यक वर्ग के विकास के लिए मंजुर की है इसके लाभ के लिए अल्पसंख्यक समुदाय को आगे आना होगा।इस अवसर पर जहिर सैयद, कालम शेख, वसीम सैयद, करीम शेख, रिजवान खान, ओवेस अकील, सलमान बागवान, शाहरूख बागवान, नासिर बागवान, तोसीफ कुरैशी, एहसान सैयद, मोईन दाउद, सोयब खान, भुरू भाई, शादाब भाई आदि उपस्थित थे।
Trending
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन