अलीराजपुर डेस्क। जिले के प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य ने आज अलीराजपुर, जोबट एवं चन्द्रशेखर आजाद नगर में श्रमिक कर्मकार मण्डल अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के लिए रैनबसेरा और ग्राम उण्डारी में मांगलिक भवन का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर अलीराजपुर विधायक नागरसिंह चोहान,विधायक जोबट माधोसिंह डावर,नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर, हीरालाल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मोजूद थे। प्रभारी मंत्री श्री आर्य ने कहा कि संचार क्रांति के युग में शिक्षा का अत्यधिक महत्व है। बच्चों को शिक्षित करें। जिले के समग्र विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। रेनबसेरा के निर्माण से श्रमिको को विश्राम करने की सुविधा उपलब्ध होगी। मांगलिक भवन का उपयोग क्षेत्रवासी मांगलिक कार्याे में कर सकेगे। गोरतलब है कि अलीराजपुर में 15 लाख रूप्ए की लागत से, जोबट में 10 लाख रूपए की लागत से एवं चन्द्रशेखर आजाद नगर में 11.85 रूपए की लागत से रैनबसेरा का निर्माण किया जाएगा। चन्द्रशेखर आजाद नगर में 5.50 रूपए की लागत से सीसी रोड़ का भूमि पूजन किया। ग्राम उण्डारी में मांगलिक भवन का निर्माण 10 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा।
Trending
- तांडव सेना: देवेन्द्र वाणी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जितेन्द्र वाणी को सौंपा गया युवा शक्ति मीडिया प्रभारी का पद, चंद्रशेखर राठौर युवा शक्ति उपाध्यक्ष मनोनीत
- सोंडवा में जनकल्याण शिविर का दूसरा दिन: मां सरस्वती पूजन से हुआ शुभारंभ, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही
- खंडाला-आलीराजपुर मार्ग बदहाल: गहरे गड्ढों से सफर मुश्किल, हादसों का बढ़ा खतरा
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने 15 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीण क्षेत्रों को दी बड़ी सौगात
- सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, एमपी में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर
- 12वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाली चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- तहसीलदार अनिल बघेल की बड़ी कार्रवाई : सारंगी में शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने विभिन्न मंदिरों में किया पूजन-अर्चन
- नानपुर में प्रशासन के नाक के नीचे चल रहा खेर की लकड़ी का अवैध कारोबार
- जोबट में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, 40 से अधिक योजनाओं का लाभ देने प्रशासन और जनप्रतिनिधि एक मंच पर
Prev Post
Next Post