लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदलारोड़
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौगांवा में ओजस यूथ क्लब द्वारा पुस्तकालय एवं पुस्तकों के महत्व पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि वक्ता के रूप में मेघनगर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ सीमा शाहजी उपस्थिति थी।
डॉ सीमा शाहजी ने विभिन्न साहित्यकारों के जीवन परिचय के बारे में बताते हुए उनसे प्रेरणा लेने तथा नियमित रूप से साहित्य, समाचार पत्र एवं पत्रिकाएं पढ़ने हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा बारहवीं की वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित हो रहे विद्यार्थियों को कालेज चलो अभियान के अंतर्गत केरियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। स्वागत उद्बोधन विद्यालय प्रभारी मनीष पालीवाल ने दिया, कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रद्धा जोशी ने किया एवं आभार ओजस क्लब प्रभारी लालसिंह हिहोर ने माना। इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ट शिक्षिका आशा कॉल एवं राजेंद्र पवार सहित अन्य स्टाफ उपस्थित थे।
Trending
- बापू के स्वच्छता संदेश के बीच नगर परिषद कार्यालय के बाहर ही पसरा कचरा, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल
- दाऊदी बोहरा समाज के वयोवृद्ध समाजसेवी शेख़ अकबर सेठ मर्चेंट का इंतकाल
- मिशन एड्स सुरक्षा के अंतर्गत संयुक्त संचालक ने जिले की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की
- डेम के गेट चोरी होने के बाद ग्रामीणों ने संभाली कमान, मिट्टी और गिट्टी से बनाया अस्थायी बांध
- ग्राम पंचायत उदयपुरिया में मतदाता जागरूकता रैली निकाली
- गार्डन में निकला लगभग 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप
- आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: 110 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्ठी शराब जब्त
- मेघनगर में 6 अक्टूबर से तीन दिवसीय हनुमान कथा एवं दिव्य दरबार
- सेवा संकल्प अभियान के तहत बड़ी खट्टाली में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम हुआ
- व्यक्तित्व विकास से रोजगार तक, विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के हुनर