फिरोज खान, ब्यूरो चीफ अलीराजपुर ग्राम चिचलगुडा में विधायक मुकेश पटेल ने शाम को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बालक छात्रावास के सभी कक्षों का निरीक्षण किया और कक्षों के पुराने हो चुकी पतरों को बदलने के निर्देश दिए। उन्होने विद्यार्थियों से चर्चा कर मिलने वाले भोजन व अध्यापन कार्य के संबंध में जानकारी ली। पश्चात बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया यहां छात्राओं और अधीक्षिका ने अधूरी बाउंड्रीवाल को पूर्ण करवाने की मांग की। जिस पर विधायक पटेल ने शीघ्र बाउंड्रीवाल को पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने वॉल्टेज की समस्या से अवगत करवाया। जिस पर विधायक पटेल ने तुरंत विद्युत कंपनी के अधिकारियों को वॉल्टेज की समस्या हल करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, विक्रमसिंह भाटिया जितेंद्र देवडा आदि मौजूद थे। Post navigation मरणोपरांत उदयगढ़ का पहला नेत्रदान कर गई स्व.ग्यारसीबाई राठौड़ पीएससी परीक्षा में पूछे गए आपत्तिजनक प्रश्न को लेकर विधायक मुकेश पटेल ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिख की, मप्र लोकसेवा आयोग सार्वजनिक माफी मांगने व जिम्मेदारों पर की कार्रवाई की मांग