झाबुआ। सभी जिला अधिकारी को क्लेक्टर डाॅ.अरूणा गुप्ता ने जिले को खुले में शोच से मुक्त करने के लिए एक ग्राम पंचायत आवंटित कर दी है। एवं सभी को निर्देशित किया कि आप ग्रामीणों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करें। यदि हितग्राही स्वयं शोचालय का निर्माण करता है तो उसे 12 हजार रूपये दिये जायेगें। यदि हित ग्राही इच्छुक नहीं है,तो ग्राम पंचायत के माध्यम से शोचालय निर्माण कार्य पूर्ण करवायें। ग्राम पंचायत कार्य कर वाती है। तो सबंधित एजेंसी वेंडर एंव मजदूर को मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। दोनों में से जिस भी तरीके से हो, शोचालय निर्माण कार्य करवाये। ग्राम पंचायत को खुले में शोच मुक्त कर वाना है। इसके लिए हर घर में शोचालय बन जाये। ग्रामीण स्तर के अमले को हर सप्ताह सिर्फ एक ही ग्राम पंचायत पर फोकस करके कार्य करवाये। हर रविवार को जिलों में एक ग्राम पंचायत को ओडीएफ घोषित करने की कार्यवाही की जाएगी। संासद आदर्श ग्राम हरिनगर में होने वाले सभी कार्य संबधित अधिकारी तीव्र गति से पूर्ण करवाए। सभी जनपद सीईओ अपने जनपद के स्मार्ट विलेज की कार्य योजना प्रस्तुत करें। यह बात कलेक्टर डाॅ.अरूणा गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को समयावधि पत्रो की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्जुनसिंह डावर सहित जिला अधिकारी एवं शासकीय सेवक उपस्थित थे। बैठक में विभागकर समयावधि पत्र, जनसुनवाई जनशिकायत एवं सी.एम.हेल्प लाइन की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए।
Trending
- चारधाम यात्रा संपन्न होने पर एक बेटी ने पैतृक व ननिहाल गांव में किया भागवत कथा का आयोजन
- पेटलावद में अवैध मुरम उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, हाथों में तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे
- किसी से किया दुलार, किसी के सिर पर रखा हाथ, स्कूल के पहले दिन छात्राओं से इस अंदाज में मिले सीएम डॉ. मोहन
- पूजा के दीपक से लगी आग में कबाड़े की गोदाम में भारी नुकसान
- अनाज व्यापारी की दुकान में 19 लाख रुपये की बड़ी चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर
- श्री पछाट भैरव नाथ मंदिर में भजन संध्या, महाआरती एवं भंडारे का हुआ भव्य आयोजन
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं इंदौर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया स्वागत
- पेटलावद में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती
Prev Post