झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया/दशरथ कट्ठा की रिपोर्ट
खाद्य आपूर्ति निगम द्वारा नगर में पहली बार ग्राहकों के हित में शिविर के माध्यम से समझाइश दी गई। जिले की सबसे बड़ी समस्या है कि बगैर बिल, बगैर सुविधा, बगैर जानकारी के अंचल से लेकर नगर तक के ग्राहको को पता ही नहीं चल पाता कि कहां पर क्या सुविधा मिलेगी और कहां बचत हो सकती है। इन सब चीजो को लेकर उपभोक्ता जागरण षिविर में लोगों द्वारा मन में बसे कईं सवालो का अधिकारी द्वारा समझाइष एवं जवाब दिये गये। ज्यादार लोगों की परेषानी एवं प्रष्न गेस टंकी, पेट्रोल पंपों एवं खाद बीज को लेकर देखी गई। मुख्य अतिथि विधायक कलसिंह भाबर, जनपद अध्यक्ष सुशीला प्रेमसिंह भाबर, परिषद् अध्यक्ष ज्योति नटवर बामनिया, पुरूषोत्तम प्रजापती, श्यामा ताहेड़, बहादुर भाबोर, नरवर हाड़ा, प्रताप बारिया, एवं अनुविभागीय अधिकारी आर.एस.बालोदिया के स्वागत के पश्चात् अतिथियों द्वारा समझाइश दी गई कि आप लोगो कोे पक्के बिल लेना चाहिए, गेस टंकी तोल कर ले, सील को देखें एवं गोडाउन से लेते है या फिर घर पहुंच सेवा मिलती है तो उसके रेट में भी फर्क होता है। इसी प्रकार पेट्रोल पंप पर मीटर की रिडिंग जीरो देखकर ही लीटर के माध्यम से पेट्रोल डलवाए न कि रुपए के माध्यम से क्योंकि रुपए एवं लीटर की रिडिंग में भी फर्क आता है। साथ ही पेट्रोल की गुणवत्ता चेक करने के लिए फिल्टर पेपर भी दिखाए गए। कार्यक्रम में पत्रकार मुकेश मेहता, अली असगर बोहरा, भुपेन्द्र बरमण्डलिया, दशरथ कट्ठा, जियाउल हक कादरी, प्रेमसिंह बसौड़ आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार एसएस.गामड़ ने माना।
Trending
- 47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?
- सड़क हादसे में घायल बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
- छकतला में फिर लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान हुए वाहन चालक
- सीएम डॉ. मोहन पहुंचे सिचुएशन रूम, बाढ़ की जानकारी लेकर प्रभावित लोगों से किया सीधा संवाद
- 13 को जोबट में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का भव्य अनावरण
- मेघनगर में रक्तदान महाअभियान, अधिकारियों सहित नागरिकों ने किया रक्तदान
- शासकीय उचित मूल्य दुकान से अनाज चुराने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 5.52 लाख का मशरूका बरामद
- 11 वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
- शासकीय एकलव्य आदर्श विद्यालय पेटलावद में मलेरिया जागरूकता शिविर, फॉगिंग व गैंबोसिया मछलियों से लार्वा नियंत्रण
- सजेली फाटक पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत
Next Post