झाबुआ। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अरूणा गुप्ता ने जिला आपूर्ति अधिकारी, झाबुआ के माध्यम से प्रस्तुत घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग के प्रकरणो में 8 अनावेदकों से जब्त गैस सिलेंडर राजसात करते हुए प्रचलित गैस कनेक्शन निरस्त कर दिए।
इनके हुवे गैस कनेक्शन निरस्त
अनावेदक हजारीप्रसाद पिता जगनाथ गुर्जर निवासी थांदला रिलेक्स गैस वेल्डिग थांदला, अनावेदक मोहन पिता भीमाजी गवली निवासी थांदला मोहन के नमकीन थांदला, अनावेदक मुकेश पिता नाथु गुर्जर प्रो. श्रीराम रेस्टोरेट मेघनगर, अनावेदक अर्जुन पिता शांतिलाल परमार, परमार चाय दुकान बामनिया रोड पेटलावद, अनावेदक रविकांत पिता शंकरलाल परमार शिव शंकर रेस्टोरेट कानवन रोड पेटलावद, अनावेदक देवेन्द्र पिता पुखराज वागरेचा रत्नराज होटल खवासा, अनावेदक भंवरसिंह भयडिया कलेवा होटल झाबुआ, अनावेदक सुरेन्द्र पिता मोहनसिंह चोहान, चोहान होटल बामनिया। साथ ही जिला आपूर्ति अधिकारी झाबुआ को निर्देशित किया गया कि पारित आदेशानुसार कार्यवाही की जाकर अनाधिकृत रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यावसायिक उपयोग करने वालो पर विधि अनुसार कार्यवाही की जावे।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन