सलमान शैख़। झाबुआ Live
मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए चार महीने तक चलने वाला मंशा महादेव व्रत की शुरूआत श्रावण शुक्ल पक्ष की चौथ से यानि आज रविवार से शिव मंदिरो में विधि-विधान से हुई। शिवालयों में अल सुबह से ही व्रतधारियों का व्रत संकल्प लेना शुरू हो गया। महिलाओं ने सुबह से शिव मंदिरों में व्रत का संकल्प किया है।
शहर के विभिन्न शिवालयों सहित आसपास के गांव-कस्बों स्थित शिवालयों में सुबह व्रतार्थियों ने व्रत लिया। वहीं शहर के आस्था का प्रतिक निलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर सैकड़ो श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। कन्याओं-युवतियों ने अच्छे वर की कामना से तो विवाहिताओं ने सुखी दांपत्य जीवन के लिए व्रत लिया है। कहीं कहीं पुरुषों ने भी व्रत लिया। निलकंठेश्वर महादेव मंदिर में होने वाली विशेष पूजा के लिए महिलाएं थालियो से लगे नंबर पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार किया। भगवान महादेव की पूजा अर्चना करने के बाद कथा सुनी। अब अगले चार महीने तक घर पर तथा हर सोमवार को शिवालयों में पूजन कर मंशा महादेव की कथा कही सुनी जाएगी।
Trending
- संभावित अल्प वर्षा पर सीएम डॉ. मोहन की नजर, कहा- सभी विभाग रखें समन्वित तैयारी
- नानपुर में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, रहवासी क्षेत्र में हुआ जलभराव
- खेत जोतते समय गिरी आकाशीय बिजली, किसान और दो बैलों की दर्दनाक मौत
- सेवानिवृत्ति पर अनूठी मिसाल: मंगल सिंह नायक ने अपने खर्च पर कराया 11 बच्चों का यज्ञोपवीत, 5 राज्यों के 52 नायकों का किया सम्मान
- चम्पलिया पुल पर ट्रक खराब हो जाने से पारा झाबुआ मुख्य मार्ग प्रभावित
- झोसर पंचायत भवन निर्माण मामले में जांच दल गठित, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
- चिकित्सक दिवस पर राणापुर में विशाल रक्तदान शिविर: 67 यूनिट रक्त संग्रहित
- समाजसेविका यशवी नितेश शाह ने राणापुर स्वास्थ्य केंद्र को दान किया आधुनिक मॉर्च्युरी बॉक्स
- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में झाबुआ ने रचा कीर्तिमान, 102.8% बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
- सीएम डॉ. यादव का नवकरणीय ऊर्जा पर फोकस, कहा- नए अध्याय की शुरुआत कर रहा एमपी