झाबुआ। जिले मे ओव्हरलोंडिग से होने वाली जन धन हानि या हादसो को रोकने के लिए परिवहन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस हेतु समस्त वाहन चालकों को हिदायत दी गई है कि वाहनों में सवारियों के साथ कोई ज्वलनशील या विस्फोटक पदार्थ जैसे पेट्रोल, डिजल, गैस सिलेण्डर, आदि का परिवहन न करे तथा न ही करने दे। इसके अलावा सवारियां लटका कर या वाहन की छत पर बैठाकर वाहन का संचालन न करें अन्यथा नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी। तहसील स्तर पर भी राजस्व प्रशासन पुलिस ट्रेफिक पुलिस एवं परिवहन विभाग की समिति गठित की जा रही है जो सतत अभियान चलाएगी। गैस किट लगाकर संचालित होने वाले वाहनो की भी जांच शुरू की जा रही है एवं समझाईश के साथ जन जागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है।
Trending
- सीएम डॉ. यादव 23 को आलीराजपुर में, बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों की सौगात
- पुलिस विभाग में पदोन्नति से कर्मचारियों का बढ़ा उत्साह, 16 सहायक उप निरीक्षक बने उप निरीक्षक
- बस स्टैंड के समीप दर्दनाक हादसा: राठौर समाज के अध्यक्ष रामचंद्र राठौड़ का बस की चपेट में आने से निधन
- 23 जुलाई को चंद्रशेखर आजाद नगर आएंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बड़वानी के बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित किया
- जिला सहकारी बैंक में 24 लाख रुपये से अधिक का गबन, शाखा प्रबंधक निलंबित
- अणु पब्लिक स्कूल, थांदला में छात्रसंघ गठन समारोह का भव्य आयोजन
- फ्लावरलेट इंग्लिश स्कूल में डिजिटल वोटिंग के माध्यम से छात्र संघ चुनाव हुए संपन्न
- पुलिस चौकी छकतला में 11 वाहनों की हुई खुली नीलामी
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?